Meaning of Report pdf – Bcom Notes

Meaning of Report pdf – Bcom Notes प्रतिवेदन से आशय संचार माध्यमों में आए चहुँमुखी विकास के कारण आज देश-विदेश में कार्यक्रम आदि की तथ्यात्मक जानकारी पाने और भेजने के लिए ‘प्रतिवेदन’ का सहारा लिया जाता है। ‘प्रतिवेदन’ को अंग्रेजी में ‘रिपोर्ट’ या ‘रिपोर्टिंग’ कहते हैं। यह एक प्रकार का लिखित विवरण होता है, जिसमें किसी संस्था, सभा, दल, विभाग, सरकारी, गैर-सरकारी, सामान्य अथवा विशेष आयोजन की तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की जाती है। इसका उद्देश्य सम्बन्धित व्यक्तियों को संस्था के कार्य, परिणाम, जाँच या प्रगति की सही-सही तथा पूरी जानकारी देना होता है। प्रतिवेदन के प्रकार (Kinds of Reports) प्रतिवेदन कई प्रकार के होते हैं। उदाहरण के लिए हम इन्हें निम्नलिखित श्रेणियों में रख सकते हैं- (1) सभा, गोष्ठी या सम्मेलन का प्रतिवेदन | (2) संस्था (सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक) आदि का मासिक अथवा वार्षिक प्रतिवेदन। (3) व्यावसायिक प्रगति या स्थिति का प्रतिवेदन | (4) जाँच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन | एक श्रेष्ठ प्रतिवेदन के गुण  (Characteristics of a Perfect Report) एक श्रेष्ठ प्रतिवेदन में निम्नलिखित गुण होते हैं— (1) प्रतिवेदन पूरी तरह से स्पष्ट और पूर्ण होना चाहिए।  (2) प्रतिवेदन की भाषा-शैली तथ्यात्मक होनी चाहिए। इसकी भाषा आलंकारिक और मुहावरेदार नहीं होनी चाहिए और न ही वाक्य अनेकार्थक शब्दों से युक्त होने चाहिए।  (3) इसकी भाषा निर्वैयक्तिक होनी चाहिए। प्रथम पुरुष ( मैं या हम) का प्रयोग नहीं होना चाहिए। उदाहरण- … Read more